सुरता" सुशील यदु
सहज,सरल, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सुशील यदु जी के पिता का नाम स्वर्गीय खोरबाहरा राम यदु था । एम.ए.हिंदी साहित्य तक शिक्षा प्राप्त यदु जी प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर के पद पर थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पहले ही छत्तीसगढ़ी भाखा को स्थापित करने के लिए जिन हस्तियों ने काम किया उनमें सुशील यदु का नाम अग्रिम पंक्ति में गिना जाता है।छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के उत्थान के लिए हर वर्ष छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े आयोजन करना जिसमें प्रदेश भर से 400-500 साहित्यकारों को इकट्ठा करना उनके भोजन पानी की व्यवस्था करना ऐसा काम केवल सुशील यदु ही कर सकते थे । वे छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलनों के लोकप्रिय हास्य व्यंग्य कवि के रूप में विख्यात थे।छत्तीसगढ़ी के उत्थान के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन खपा दिया और अंतिम सांस तक छत्तीसगढ़ी भाषा को स्थापित करने के लिए उपाय करते रहें । सन 1981 में जब प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समित...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें